अंडर-14 वर्ग की स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल ने गोल्ड मेडल जीता है। करनाल में शुक्रवार को 65वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में किन्नौर के अंकित ने स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। लड़कों की अंडर-14 स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हिमाचल की टीम का कोचिंग कैंप बिलासपुर में 16 से 22 नवंबर तक लगा।
कैंप इंचार्ज विशाल शर्मा की देखरेख में खिलाड़ियों ने मुख्य कोच कुलदीप चंद नड्डा और कोच ओपिंद्र नेगी से बारीकियां सीखीं। कैंप के दौरान सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बिलासपुर पहुंचे। हरियाणा के करनाल में 24 से 29 नवंबर तक यह प्रतियोगिता करवाई गई। हिमाचल की ओर से किन्नौर के अंकित ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। पांचों मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की।