फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एससीए महासचिव बने अमरिंदर, गांव में खुशी का माहौल

Sat, 08 Sep 2018 12:30 PM IST
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय में पांवटा के युवा अमरिंदर सिंह एससीए के महासचिव बने हैं। इससे पातलियों पंचायत के घुतनपुर गांव में खुशी का माहौल है। अमरिंदर सिंह के कृषक पिता सुखविंद्र सिंह और माता मनप्रीत कौर का कहना है कि बड़ी बेटी गुरविंद्र कौर आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


छोटी बेटी कमलदीप कौर बीकॉम कर रही है। बेटा अमरिंदर सिंह (21) पीयू में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। इस बार चुनाव लड़ने की बात करने पर परिजनों ने राजनीति में कम और शिक्षा में अग्रणी रहने को कहा था। जवाब में अमरिंदर ने कहा कि आज के दौर में हर क्षेत्र में अग्रणी रहना जरूरी है।

विज्ञापन

इस बार 17 सितंबर को विशेष जन्मदिन: मनप्रीत कौर

दादा हरबंस सिंह और दादी गुरमीत कौर ने पोते की सफलता से उत्साहित हैं। पांवटा के छोटे से गांव से निकल कर पोते ने पंजाब विवि में नाम रोशन किया है। अमरिंदर सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि परिजन छात्र राजनीति से दूर रहने को कहते हैं। लेकिन, आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा, खेलो के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी रहना जरूरी है।

पीयू में महासचिव बने पांवटा के अमरिंदर सिंह दोस्तों के बीच कैप्टन के नाम से चर्चित हैं। अमरिंदर सिंह की मां मनप्रीत कौर ने कहा कि इस बार बेटे का 17 सितंबर को जन्मदिन खास रहेगा। बेटे की सफलता से पूरा परिवार, रिश्तेदार व पूरा गांव ही खुशी मना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें