फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में धमाल मचाएगी हिमाचल की ये बेटी

Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार / संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर हिमाचल के सिरमौर की बेटी जल्द नजर आएगी। नौहराधार तहसील के चाडना गांव की 7 वर्षीय अक्षरा वर्मा का चयन एक्टिंग और डांसिग के लिए सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के लिए हो गया है। उसके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


अक्षरा को चैनल की ओर से मुंबई बुलाया गया है। एक मार्च से वह इस रियलिटी शो की शूटिंग में हिस्सा लेगी। शो के लिए अक्षरा का पहला आडिशन 16 फरवरी को चंडीगढ़ में हुआ था। पहले आडिशन में सफल होने के बाद उसे दूसरे आडिशन के लिए 20 फरवरी को दिल्ली बुलाया गया था।

दिल्ली में हुए आडिशन में भी अक्षरा ने अपनी प्रतिभा के दम पर फाइनलिस्ट प्रतिभागियों में स्थान बना कर मुंबई का टिकट पक्का किया। अक्षरा 2016 में ‘डांस हिमाचल डांस’ रियलिटी शो की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। डीडी पंजाबी के रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में भी वह एक्टिंग व डांसिंग के जलवे  बिखेर चुकी हैं।
विज्ञापन


शूलिनी मेले के अलावा कई कार्यक्रमों में अक्षरा अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के प्रति बच्ची के लगाव को देखते हुए उसके पिता बलवीर वर्मा ने सोलन स्थित आई एम आर्ट स्टूडियो भेज दिया। अक्षरा को डांसिंग का भी शौक था। इसलिए डांसिंग के प्रशिक्षण के लिए उन्होंने अक्षरा को एसजे जोन सोलन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें