प्रदेश स्तरीय मिस्टर फिटनेस हिमाचल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिलासपुर के प्रतिभागी आदित्य दास ने मिस्टर हिमाचल का खिताब जीता है। आदित्य की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों में खुशी की लहर है।
आदित्य ने शिमला में बीते दिनों आयोजित मिस्टर हिमाचल प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रो कार्ड हासिल किया है। यह हिमाचल में पहली बार किसी विजेता को मिला है।
22 साल के आदित्य दास ने बताया कि जूनियर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर 21 हजार की राशि इनाम में जीती है। वहीं पर सीनियर प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर प्रो कार्ड जीता है। आदित्य ने बताया कि प्रो कार्ड जीतना उनकी सबसे बड़ी जीत है।
इसके जरिये उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए किसी तरह का ट्रायल नहीं देना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारा खर्च यूआईबीएफ का ही होगा।
वह अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने अपनी इस कामयाबी के पीछे अपनी माता भारती दास और बहन निधि एवं सुमेधा दास के सहयोग की सराहना की। आदित्य का कहना है कि स्कूल के समय से ही उसे कुछ अलग कर दिखाने का मन था।