फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो इंडियन आइडल में नितिन की गायकी के सलमान खान भी कायल

Sun, 30 Sep 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो इंडियन आइडल में नितिन की गायकी को बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने खूब सराहा। ऊना जिले के नितिन कुमार रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा के दमखम जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस शो के जरिये न केवल अपनी विशेष पहचान बनाई है, बल्कि हर एपिसोड के साथ उनकी गायकी में भी निखार आया है। नितिन को विभिन्न एपिसोड में जजों के पैनल और उपस्थित अतिथियों से खूब सराहना मिल रही है।

शनिवार को इस एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आए थे। उन्होंने खूब हंसी ठहाकों के साथ नितिन की गायकी की तारीफ की। नितिन के पिता राजेंद्र बबलू ने बताया कि उनके बेटे ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन


कहा कि अब नितिन को इंडियन आइडल बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी सोनी लिव एप से जुड़कर नितिन के पक्ष में वोट कर उसे आशीर्वाद दें।

उधर, क्षेत्र के लोगों में धैर्य शर्मा, तुषार, प्रणव, उदय, अपूर्व, दिनेश, अरविंद, राजिंदर, संजीव सोढी, ऋषि, अर्शित, अंकुश, अविनाश, विकास और इंद्रजीत आदि ने कहा कि नितिन को जीत की दहलीज पर लाने के लिए सभी वोट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें