फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने पास की असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा, बिना कोचिंग पाया मुकाम

Sat, 10 Aug 2019 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत दांदडू के दुलेड़ा गांव के अभिषेक कुमार ने असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा पास की है। अभिषेक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। अभिषेक ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इसमें अंतिम परिणाम 2 अगस्त को घोषित हुआ है। उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदडू से प्राप्त की है। जमा दो तक पढ़ाई प्रदेश पब्लिक स्कूल ऑफ साइंस बणी से और स्नातक स्तर की पढ़ाई डीएवी जालंधर से प्राप्त की है। इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि उन्होंने कोई भी कोचिंग इस परीक्षा के लिए नहीं ली थी। अभिषेक ने स्वयं तैयारी कर परीक्षा पास की है।

उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वह परीक्षा का पाठ्यक्रम लेकर उसके अनुसार तैयारी करें। कड़ी मेहनत और लग्न से सफलता संभव है। अभिषेक के भाई और बहन भी पैरामिलिट्री में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता रतन चंद, माता शकुंतला के साथ अपने गुरुजनों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें