हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर में सामने आए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने बार्बर को घर बुलाकर उससे घर पर ही बाल कटवाए हैं। दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पता चला है कि संबंधित बार्बर ने कोरोना संक्रमित की कटिंग के बाद गांव में अन्य लोगों के बाल भी काटे हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में बार्बर की दुकानें खोलने पर मनाही है।
ऐसे में इस पेशे से जुड़े कुछ लोग रोजी-रोटी के जुगाड़ में घर-घर जाकर लोगों के बाल काट रहे हैं। इससे वे अपनी जान के साथ दूसरों की जिंदगी भी जोखिम में डाल रहे हैं। उधर, एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकार गांवों में जाकर नई कटिंग का कार्य न करें। उन्होंने लोगों को भी जागरूक रहने की बात कही है। बीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि जिस बार्बर ने इस मरीज की कटिंग की थी, उसके भी सैंपल लिए जा रहे हैं।