फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बिना दुल्हन के खाली हाथ वापस लौटी बरात, ये है बड़ी वजह

Tue, 25 Jun 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में सलूणी उपमंडल के तहत एक गांव में नाबालिग की शादी को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। इसके साथ ही दुल्हन लेने आई बरात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


यहां 23 साल के दूल्हे की 16 साल की नाबालिग से शादी करवाई जा रही थी। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन चंबा को मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस की सहायता से चाइल्ड लाइन ने शादी रुकवाने में सफलता हासिल की।

इसके साथ ही बरातियों और दूल्हे को हिदायत दी कि बालिग होने पर ही शादी करवाई जाए। अन्यथा दोबारा ऐसा प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दूल्हे की ओर से दुल्हन के नाबालिग होने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन को ऐसे मिली सूचना

चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि इस बारे में 1098 पर सूचना मिली। इसके बाद डीसी चंबा, एसपी चंबा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सलूणी एसडीए समेत सीडीपीओ और एसएचओ किहार संदीप पठानिया को सूचित किया गया।

सीडीपीओ सलूणी ने भी यह सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्मा के माध्यम से मिलने की जानकारी दी। मामले में पता चला कि लड़की की आयु 16 साल है। बरात भी दुल्हन ब्याहने पहुंच चुकी है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई रविंद्र की अगुवाई में टीम मौके पर भेजी गई।

उन्होंने मौके पर शादी रुकवाई और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। दुल्हन ब्याहने आई बरात को खाली हाथ लौटी। व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी जिले में बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें