फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटका रहे बैंक, मंत्री ने लगाई फटकार

Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटकाने पर बैंकों को फटकार लगाई गई है। सरकार ने सभी प्रतिनिधि बैंकों के प्रतिनिधियों को राज्य सचिवालय में हुई बैठक में तलब किया। उनसे पूछा कि जब सरकार ऋण नहीं चुका पाने की स्थिति में इसे खुद चुकाने की गारंटी दे रही है तो इसे देने में क्यों आनाकानी की जा रही है। बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे मामले रद्द करने का कारण कोडल औपचारिकताएं पूरी नहीं होना लिखते हैं, जबकि इसका कारण साफ-साफ लिखा जाना चाहिए। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार इस बात की गारंटी दे चुकी है कि बेरोजगारों को दिया गया कर्ज नहीं डूबेगा। अगर यह फंसा तो इसका सरकार भुगतान करेगी। 

विज्ञापन


बैठक में सभी जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधक बुलाए गए। इनके अलावा तमाम प्रतिनिधि बैंकों के प्रतिनिधि भी बुलाए गए थे। बिक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ 45 वर्ष तक के आयु के लोग उठा सकते हैं। अब वर्ष 2018-19 में शुरू हुई इस स्कीम में अब तक 995 लोगों को मंजूरी दी जा चुकी है। युवाओं को जेसीबी खरीदने, शटरिंग लगाने, टेंट हाउस, जिम, इको टूरिज्म, साइबर कैफे, एप्पल ग्रेडिंग, फूड प्रोसेसिंग और डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने को उपदान दिया जा रहा है। इसमें युवा 60 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंकों को 40 लाख रुपये तक का ऋण देना होगा। तीन साल तक के लिए पांच फीसदी ब्याज दर पर कर्ज लिया जा सकेगा। भुगतान पांच से सात साल तक किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

किस बैंक में कितने मामले फंसे 

बैंक            मामले 
पीएनबी       250 
एसबीआई    292
यूको           90 
सहकारी बैंक 65 
केसीसी       115 
हिमाचल ग्रामीण बैंक 107 
जोगिंद्रा बैंक          54 
बैंक ऑफ बड़ौदा          16 
केनरा                     66

कुल                     940 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें