फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में अब 14 मई तक पैराग्लाइडिंग पर रोक

Wed, 06 May 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली समेत हिमाचल के तमाम क्षेत्रों में सरकार ने 14 मई तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। सोलंगनाला सहित अन्य क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला मुंबई के सैलानी की मौत के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम और पैराग्लाइडरों में हुई बैठक में किसी भी आयोजक के पास लाइसेंस नहीं पाया गया। बैठक के बाद एसडीएम मनाली ज्योति गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 14 मई तक सब आयोजक लाइसेंस बनवा लें।

उन्होंने आदेश में साफ कहा कि 14 मई तक कोई भी पैराग्लाइडिंग नहीं करवाएगा। सोमवार को सोलंगनाला में एक व्यक्ति की पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को सुरक्षा कारणों को लेकर एसडीएम मनाली ने पैराग्लाइडरों के साथ बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


बैठक में कोई भी अपने लाइसेंस और दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद एसडीएम ज्योति गुप्ता ने 14 मई तक पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें