फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDM से उलझे सैलानी, रोहतांग वाहन भेजने पर रोक

Wed, 18 Nov 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
परमिट को लेकर मची मारामारी को देखते हुए एसडीएम मनाली ने रोहतांग जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। वहीं मनाली स्थिति काउंटर को भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सैलानी परमिट को लेकर एसडीएम से भी उलझ पड़े और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।
विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन ने काउंटर और ऑनलाइन दोनों परमिट पर रोक रखी है। अब रोहतांग के लिए कब वाहन भेजने हैं, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

गौर हो कि मंगलवार को रोहतांग के लिए परमिट लेने के लिए माल रोड पर स्थित काउंटर पर लोगों में खूब मारामारी मच गई। लोग परमिट के लिए एक दूसरे से उलझ पड़े। सूचना मिलते ही एसडीएम मनाली मौके पर पहुंची। उन्होंने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए और एसडीएम से भी उलझ पड़े और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ लोकल लोग भी सैलानियों को उकसाने में पीछे नहीं रहे। जिसके बाद एसडीएम मनाली ने परमिट काउंटर बंद कर दिया। वहीं इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर के साथ बैठक कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

काउंटर पर लोगों की भीड़ पिछले कुछ दिनों से अधिक थी। मंगलवार को लोगों में परमिट के लिए मारामारी मच गई थी। लोग हाथापाई करने पर उतर आए थे। इन्हें शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके लिए कोई तैयार नहीं था।

ऐसे में कोई अप्रिय घटना न घटे और लोगों के व्यवहार को देखते हुए रोहतांग के लिए परमिट पर रोक लगा दी गई है। आगे का फैसला जिला प्रशासन के साथ बैठक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें