फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में विधायक बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद करने के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बंबर ने कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विधायक बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद करने के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बंबर ने कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पुतला जलाया। दोपहर करीब 1:00 बजे परिधि गृह से बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया। मोदी-अदाणी मुर्दाबाद, सीमेंट प्लांट चालू करो जैसे नारे लगाए। 

विज्ञापन


बंबर ने कहा कि सीमेंट प्लांट बरमाणा और दाड़लाघाट पर तालाबंदी से हजारों ट्रक ऑपरेटर सड़क पर आ गए हैं। अदाणी समूह के मालिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विश्वास मित्रों में से हैं, लेकिन वे सीमेंट प्लांट दोबारा शुरू करवाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। कहा कि नड्डा इस मुद्दे पर राजनीति न करें। बंद सीमेंट प्लांट को खुलवाएं। सुक्खू सरकार मसले को हल करने का प्रयास कर रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कांग्रेस इस मुद्दे पर ट्रक ऑपरेटरों के साथ है। सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, नवीन वर्मा, शिल्पा गौतम, अनिल मिंटू, राम लाल भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

बंबर अपनी ही सरकार के होते हुए कर रहे प्रदर्शन : संख्यान
जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अपनी ही सरकार के होते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं। भाजपा इस मुद्दे पर ट्रक ऑपरेटरों के साथ है। यह स्टेट सब्जेक्ट का विषय है। सरकार कमेटी के सुझाव को जानबूझ कर सार्वजनिक नहीं कर रही है। ऐसे आरोप लगाना बंबर ठाकुर की पुरानी आदत है। सरकार को चाहिए कि इस मुद्दे को शीघ्र सुलझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें