फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तस्कर बिहारी को बालूगंज पुलिस ने लिया रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंजाब से गिरफ्तार किए चिट्टा गिरोह के मुख्य सरगना विजय बिहारी उर्फ डेविड को जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज नशा तस्करी के मामलों के लिए कस्टडी ट्रांसफर किया जा रहा है। अब उसे बालूगंज पुलिस स्टेशन ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने 8 फरवरी को दर्ज मामले की जांच में पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों के कब्जे से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों राहुल निवासी जुब्बल, जिला शिमला और विशाल वर्मा निवासी ठियोग से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने पंजाब के जीरकपुर से विजय बिहारी उर्फ डेविड से नशा खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने सरगना को अदालत से प्रोडक्शन वारंट और कस्टडी ट्रांसफर हासिल किया। पुलिस रिमांड में जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल सीडीआर, बैंक लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्स एप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी से संपर्क करके चिट्टा खरीदा था। विजय अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क के बारे में अहम सुराग एकत्रित कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि विजय बिहारी उर्फ डेविड को बालूगंज पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिये रिमांड पर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें