फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज-कामना देवी एंबुलेंस रोड खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के बालूगंज क्षेत्र से कामना देवी को जाने वाली नई एंबुलेंस सड़क की बीते दिनों हुई भारी बारिश से हालत खस्ता हो गई है। तेज बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बची है।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण कार्य अभी आधा ही पूरा हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क टूटने और धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश का पानी टूटी हुई सड़क से बहकर आसपास के मकानों की ओर पहुंच रहा है, जिससे घरों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि क्षेत्र के निवासी डॉ. एसके गुप्ता और पीसी शर्मा समेत कुछ लोगों के वाहन भी मलबे के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर हाल ही में लाखों रुपये की लागत से दो से तीन रिटेनिंग वॉल (डंगे) बनाए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण इनके भी क्षतिग्रस्त होने और गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो पूरी सड़क गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो सकती है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। रात के समय सड़क के और अधिक धंसने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बालूगंज वार्ड के पार्षद दलीप थापा, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर तत्काल रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जाए, मलबा हटाकर फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला जाए और वर्षा जल की निकासी के लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था बनाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें