फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में मिले पाकिस्तान लिखे गुब्बारे और झंडे

Sat, 14 Aug 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)

सार

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे कब्जे में ले
लिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन
सुंदरनगर में मिले पाकिस्तान लिखे गुब्बारे और झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुरड़ के गांव भंगलेडा में पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों में से कुछ फट गए थे। गुब्बारों पर पाकिस्तान लिखा हुआ था और पाकिस्तान का झंडे भी बनाया था। पंचायत प्रधान शक्ति सिंह ने बताया कि ये गुब्बारे शनिवार सुबह ही लोगों ने देखे। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे कब्जे में ले लिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है। 

विज्ञापन


पीर बाबा के झंडे को पाकिस्तानी समझ बाइक सवारों को रोका
 गलोड़ बाजार में शनिवार को पीर बाबा के झंडे को पाकिस्तानी समझ स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को रोक दिया। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। छानबीन के दौरान युवाओं के दस्तावेज सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने युवकों को जाने दिया। जानकारी के मुताबिक 10 से से 15 बाहरी युवक मोटरसाइकिलों पर दियोटसिद्ध की तरफ जा रहे थे। एक बाइक सवार ने अपनी बाइक पर ऐसा झंडा लगा रखा था, जिस पर चांद और तारे का निशान लगा था। यह हरे रंग का झंडा पाकिस्तान के झंडे की तरह दिख रहा था। गलोड़ बाजार में इन युवाओं को दुकानदारों और कुछ युवाओं ने रोक लिया।

बाइक पर लगे झंडे के बारे में जानकारी मांगी। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए।  इन युवाओं ने बताया कि पंजाब से आए हैं और यह झंडा पीर बाबा का है। इसे यात्रा के दौरान हर साल चढ़ाते हैं। इस हरे झंडे पर 786 भी लिखा हुआ था। यह युवा ज्वालाजी से दियोटसिद्ध मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। इनके पास आधार कार्ड था। पुलिस ने पूरी जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया और बाइक से झंडा उतरवाकर थैले में डालने को कहा। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई, अन्यथा भीड़ बेकाबू भी हो सकती थी। उधर, पुलिस चौकी गलोड़ प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि युवक पंजाब से आए थे और दियोटसिद्ध जा रहे थे। लोगों को गलतफहमी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें