फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन फेंकेगी गेंद, पर्यटक लगाएंगे चौके और छक्के

Sat, 16 Mar 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अब बॉलिंग मशीन गेंद फेंकेगी और पर्यटक चौके-छक्के लगाएंगे। महज सौ रुपये देकर क्रिकेट के शौकीन चार ओवर मशीन की बॉलिंग पर बल्लेबाजी कर सकेंगे। एचपीसीए ने अपनी आय को बढ़ाने और पर्यटकों को रिझाने के लिए कवायद शुरू की है।

विज्ञापन


पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार तेज या स्पिन गेंदबाजी पर बल्लेबाजी कर सकता है। स्टेडियम के विकास कार्यों पर यह राशि खर्च होगी। इससे पहले पर्यटकों के लिए एचपीसीए स्टेडियम देखने का 20 रुपये फीस लेने की व्यवस्था शुरू की थी।

विज्ञापन

स्टेडियम में बनेगा संग्रहालय

एचपीसीए प्रशासनिक भवन के साथ संग्रहालय भी विकसित कर रहा हैं। जहां पर्यटक क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ले पाएंगे। एचपीसीए के महाप्रबंधक एचएस मन्हास ने कहा कि पर्यटकों के लिए पिच तैयार की गई है। दो-तीन दिन में पर्यटकों के लिए बल्लेबाजी करने की सुविधा मुहैया करवाए जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें