फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से क्रूरता के मामले में आरोपियों की जमानत याचिका रद्द, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Tue, 12 Nov 2019 03:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर क्रूरता करने के मामले में गिरफ्तार सभी 24 आरोपियों की सरकाघाट कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द कर दी है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार सुबह पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा के बीच देतवा माहूंनाग के पूर्व गूर की बेटी, पीड़ित वृद्धा के रिश्तेदारों समेत 24 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


इस मामले में जहां बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे साक्ष्य जुटा चुकी है, वहीं मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच हो रही है। इसके लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद एएसपी मंडी पूरे मामले की रिपोर्ट देंगे। गौर हो कि नौ नवंबर को दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने के आरोप लगाते हुए महिला के मुंह पर कालिख पोत और जूतों का हार पहनाकर गांव में घसीटकर दौड़ाते हुए दिखाया गया।

हरकत में आकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह घटना छह नवंबर की बताई जा रही है। 10 और 11 नवंबर तक 24 आरोपियों को शिनाख्त परेड के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11 नवंबर को हाईकोर्ट ने मामले में कड़ा संज्ञान लिया और सरकार से एक सप्ताह के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। मामले की मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग से भी शिकायत हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें