फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह को मिली नियमित जमानत

Tue, 10 Feb 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को जिला अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। सोमवार को जिला सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई के बाद नियमित जमानत दी गई।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस और भाजपा के बीच खूनी झड़प के बाद पुलिस ने थाना बालूगंज में भाजपा की शिकायत पर विक्रमादित्य को एफआईआर में नामजद किया है।

इसके बाद विक्रमादित्य ने वकीलों के माध्यम से 31 जनवरी को जिला अदालत शिमला से अग्रिम जमानत ले ली। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमित मंडयाल की अदालत ने चार फरवरी तक विक्रमादित्य सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी।

चार फरवरी को अदालत ने अग्रिम जमानत के फैसले को बरकरार रखते हुए सात फरवरी को सुनवाई रखी थी। सात फरवरी को कोर्ट ने मामला नौ फरवरी तक टाल दिया। कोर्ट ने विक्रमादित्य सिंह को पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें