फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज! हिमाचल में होगी बैडमिंटन लीग

Wed, 24 Sep 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन प्रदेश में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में बैडमिंटन लीग करवाएगा। धर्मशाला से इसकी शुरूआत होगी। लीग मुकाबलों के लिए चार टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव महासचिव राजेंद्र शर्मा इसका खुलासा मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में किया। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि क्रिकेट की तर्ज पर होने वाले इन लीग मुकाबलों में लिए 2015 में ही टीम की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लीग मुकाबले करवाने के लिए पूरा खाका और कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नीलामी के साथ खिलाड़ियों का बेस रेट प्राइज भी तय किया जाएगा, शुरुआत से न केवल प्रदेश में बैडमिंटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि खिलाड़ियों को भी अच्छी आमदनी होगी।
विज्ञापन


प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
साथ ही प्रदेश से आर्थिक तंगी के कारण आगे न बढ़ने वाली प्रतिभाओं का आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शर्मा ने कहा कि संघ इसी वर्ष बैडमिंटन लीग के को चार टीमों का चयन भी कर लिया है, उनमें शटलर शिमला हिल्स, बीडीएम, शाहपुर हाइट इंस्टीट्यूट और मंडी की टीमें शामिल हैं।

शटलर शिमला हिल्स टीम को लेकर आज ही एसोसिएशन ने शिमला जिला के जुब्बल के बाला नंद झौटा के साथ एमओयू साइन भर कर लिया है। राजेंद्र शर्मा के मुताबिक बैडमिंटन लीग में इसी साल से नकद पुरस्कार देने का भी प्रावधान कर रहा है।

देश का दूसरा राज्य बनेगा
बैडमिंटन लीग आरंभ करने वाला हिमाचल देश का दूसरा राज्य है। इससे पूर्व महाराष्ट्र में इसी तरह की बैडमिंटन लीग की शुरूआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन को बढ़ावा देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें