कोटशेरा कॉलेज में मंगलवार से इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन मेजबान कोटशेरा कॉलेज ने बासा कॉलेज को हराया। संजौली कॉलेज ने शाहपुर की टीम को हराया। तीसरा मुकाबला आईजीएमसी और इवनिंग कॉलेज के बीच हुआ। इसमें आईजीएमसी जीता।
कुल्लू ने दौलतपुर चौक को पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डा. रमेश चौहान ने किया। उन्होंने प्रदेश भर से आई महिला और पुरुष वर्ग की टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज प्राचार्या डा. उमा रणदेव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 46 टीमों से करीब 230 प्रतिभागी छात्र पहुंचे हैं। लड़कियों के मुकाबले 18 सितंबर से शुरू होंगे।
विभिन्न कॉलेजों से 15 से अधिक टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 19 सितंबर तक चलेगी। शुभारंभ पर विवि के सहायक निदेशक खेल हरी सिंह सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए। प्रतियोगिता के संचालक और प्रभारी प्रो. राज कुमार सहित प्रो. विजेंद्र कंवर, राजेश, प्रो. सुदर्शन आदि सहयोग कर रहे हैं।