फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी हत्याकांड के आरोपी ने वापस ली याचिका, पूर्व विधायक के भाई की हत्या का है आरोप

Fri, 02 Nov 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के चचेरे भाई हरजिंदर सिंह की हत्या के आरोपी विनय धवन ने रद्द होने की सूरत में प्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत याचिका वापस ले ली। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने प्रार्थी के अधिवक्ता के आग्रह पर याचिका को वापस लेने की अनुमति दी।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय के समक्ष रखे तथ्यों के अनुसार नालागढ़ के संदोली गांव के चक्का मार्ग पर हरजिंदर सिंह बिट्टू का 6 मई की रात को तेज हथियारों से कत्ल कर दिया था। हत्या के बाद से हमलावर मौके से फरार हो गए थे। रमेश धवन और विनय धवन पर हत्या का आरोप है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि रमेश धवन और बिट्टू के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। चश्मदीद जगमोहन के अनुसार करीब 6 बजे बिट्टू के मजदूर काम करके चले गए। इसके बाद रात करीब आठ बजे बद्दी में सिटी केबल के नाम से केबल का कार्य करने वाले रमेश ने बेटे व 4-5 अन्य लोगों के साथ पहले हरजिंदर पाल के साथ गालीगलौज और बाद में हाथापाई की। इसके बाद तलवारों और छुरे से हरजिंदर को घायल कर दिया। इसके बाद उस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें