फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi fire: परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कामगार जल गए, अफसरों को कुछ नहीं हुआ

Sat, 03 Feb 2024 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)

सार

झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
बद्दी अग्निकांड प्रभावितों के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी में आग लगने के बाद स्टाफ के लोग मौके से भाग गए, जबकि कामगार अंदर जल गए। कुछ कामगार कूदकर मर गए, जबकि कंपनी के अफसरों को कुछ नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश की वंदना ने कहा कि कंपनी में उनकी बहन काम करती थी, लेकिन अभी उसका पता नहीं चल पाया है। वंदना ने आरोप लगाया कि कंपनी घाटे में चल रही थी और इसे बंद करने की तैयारी थी। यह बात स्टाफ को भी पता थी। जानबूझ कर आग लगाकर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी गायब हो गए, लेकिन कामगारों को जान गंवानी पड़ी। कंपनी के मालिक, एमडी, जीएम, एचआर और सुपरवाइजर सब गायब हैं। परिजनों के अनुसार यदि कंपनी घाटे में चल रही थी तो जलाई क्यों गई और क्यों मजदूरों की जान ली गई। परिजनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। कहा कि कंपनी में करीब 400 लोग काम करते थे। एक अन्य परिजन हसमत ने आरोप जड़े कि आग लगने के समय सारा स्टाफ बाहर क्यों था। वह सुपरवाइजर को ढूंढ रहे हैं, मगर वह भी गायब है। बड़ी बात यह है कि आग के समय गेट बंद क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के पास उनकी बहन काम करती थी, अब उसका नंबर गलत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में एक शिफ्ट में करीब 190 लोग काम करते थे।

विज्ञापन

परिजन बोले-दो दिन से भूखे-प्यासे मौके पर, प्रशासन से मिल रहे धक्के
 झाड़माजरी अग्निकांड में जहां एक ओर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर थीं, वहीं लापता लोगों के परिजन बिना कुछ खाए-पीए मौके पर डटे हुए हैं। रातभर ठंड के बीच परिजन आग बुझने का इंतजार करते रहे। परिजनों का कहना है कि प्रशासन से धक्के ही मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर आग लगने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पहले तो उन्होंने अस्पतालों में अपनों को खोजा, उसके बाद थाने में पहुंचे, मगर जब जानकारी नहीं मिली तो घटनास्थल पर पहुंच गए। अब लगातार मौके पर ही वह डटे हुए हैं। मोबाइल पर प्रशासन और पुलिस को परिजनों की तस्वीरें दिखा रहे हैं, मगर उन्हें निराशा ही मिल रही है। परिजन रोते-बिलखते परिजनों के मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बेटी को खोज रहीं काजल
लापता काजल की मां ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर बाद से मौके पर हैं। अपनी बेटी को खोज रही हैं। मगर न तो पुलिस कुछ बता रही है और न ही प्रशासन। उन्होंने कहा कि चार शव निकाले गए, मगर वह भी दिखाए नहीं। उन्हें भी नालागढ़ भेज दिया है।
 
विज्ञापन

शवों की पहचान करने भी नहीं बुलाया
पिंटू ने कहा कि उनकी भतीजी शुक्रवार से लापता है। सबसे पहले वह मौके पर पहुंचे। उसके बाद अस्पताल में भी गए। वहां पर जब जानकारी नहीं मिली तो पुलिस थाने में चले गए। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे। अब रातभर से चाय तक नहीं पी। प्रशासन से जब कुछ पूछ रहे हैं तो केवल धक्के ही मिल रहे हैं। शव मिलने के बाद भी पहचान करवाने नहीं बुला रहे।

भांजी जिंदा है या नहीं
लापता रहनुमा के मामा सतनाम ने बताया कि उनकी भांजी दो साल से इस कंपनी में काम कर ही है। प्रशासन यह नहीं बता रहा है कि उनकी बच्ची जिंदा है या मर गई। शव की शिनाख्त तक नहीं करवा रही। रातभर वह घटनास्थल पर ही थे। मगर कोई भी उनसे बात करने को तैयार नहीं है।

धक्के मारकर भगाया
लापता शशि के पिता ने कहा कि कई घंटों से इधर से उधर भटक रहे हैं। बेटी की तलाश कर रहे हैं। तीन महीने से बेटी यहां पर काम करती थी। अस्पताल, पुलिस थाना समेत कई जगह पर चक्कर काटे, मगर कुछ नहीं मिला। अब पुलिस आगे तक नहीं जाने दे रही। प्रशासन व पुलिस सहयोग नहीं कर रही। धक्के मारकर भगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें