फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: सिहुंता के बादल सिंह सेना में बने कमीशंड ऑफिसर, दादा और पिता के बाद अब बेटा करेगा देश सेवा

Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)।

सार

 चंबा जिले की तहसील सिहुंता के समोट डाकघर के दुखर गांव के बादल सिंह भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर बने हैं।
विज्ञापन
सिहुंता के बादल सिंह अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की तहसील सिहुंता के समोट डाकघर के दुखर गांव के बादल सिंह भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर बने हैं। देश सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिली। उनके दादा चत्तर सिंह ने डोगरा रेजिमेंट में 24 वर्षों तक देश की सेवा की। उनके पिता केवल सिंह ने लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दीं और ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए। बचपन से ही उनका सपना सेना में अधिकारी बनकर मातृभूमि की सेवा करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों में भाग लिया। कॉलेज में एनसीसी के प्रशिक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बादल सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा कमांडो स्कूल बेलगाम, आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई और चंडीगढ़ में प्राप्त की। छात्र जीवन में वे खेलकूद, विशेषकर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं में कई बार पुरस्कार विजेता रहे। इस सफलता के पीछे उनकी माता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हर परिस्थिति में बेटे का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें