फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हिमाचल में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना, ऊना में 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Fri, 24 Feb 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.9, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 8.0, पालमपुर 8.0, सोलन 4.5, मनाली 3.6, कांगड़ा 9.0, मंडी 4.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 7.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 5.5, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.5, धौलाकुआं 7.8, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला      19.2
डलहौजी    14.6
चंबा          25.8
केलांग      8.3
धर्मशाला    24.0
कांगड़ा      26.8
भुंतर          26.4
हमीरपुर     26.8
सुंदरनगर    27.5
कल्पा        12.4
कसौली       20.7
रिकांगपिओ  18.4
धौलाकुआं    28.7

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें