फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से दिल्ली-भुंतर-चंडीगढ़ हवाई उड़ानें रद्द

Fri, 02 Aug 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू में पिछले 10 दिनों से हवाई सेवा प्रभावित चल रही है। 24 जुलाई के बाद मात्र एक दिन ही उड़ान हो सकी है। शेष दिनों में हवाई उड़ानें दिल्ली से ही नहीं हो सकी हैं। इससे पर्यटकों व जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


   भुंतर से शिमला के बीच होने वाली पवन हंस की हेलीटैक्सी सेवा भी शुक्रवार को मौसम खराब रहने से रद्द हो गई। दिल्ली-भुंतर तथा भुंतर से चंडीगढ़ के बीच होने वाली एयर इंडिया की उड़ानों के प्रभावित होने से सैकड़ों यात्रियों ने बुकिंग को रद्द कर दिया है।

इन दस दिनों के दौरान नौ दिनों में उड़ान के प्रभावित होने से करीब एक हजार से अधिक सवारियों को परेशान होकर बरसात के मौसम में सड़क के रास्ते ही आवाजाही करनी पड़ी। एयर इंडिया के 72 सीटर जहाज की दोनों उड़ानों के बार-बार रद्द होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को झटका लग रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चार अगस्त तक बारिश होने की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर नदी-नाले के किनारे रहने वाले लोगों के साथ पर्यटकों व जिलावासियों को भूस्खलन से प्रभावित तथा खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें