हिमाचल के बिलासपुर के घुमारवीं में एक बच्ची की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह जहरीला पदार्थ घर में रखा था और बच्ची ने इसे मिठाई समझकर निगल लिया।
घटना वीरवार सुबह की है। कपाहड़ा इलाके में हुई इस घटना के बाद लोग सकते में हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह के समय करीब तीन साल की इस बच्ची ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया।
बाद में इसे स्थानीय अस्पताल भी लाया गया लेकिन इसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। इसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।