फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद में उठाकर कोर्ट पहुंचाया विवादित बाबा, CID ने की पूछताछ

Fri, 02 Jun 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत अवधि खत्म होते ही विवादित बाबा अमरदेवसोलन कोर्ट के समक्ष पेश हुए। सेशन कोर्ट ने सीआईडी की पूछताछ के लिए बाबा को दो दिन की मोहलत दी है। अब बाबा अमरदेव शनिवार को पेश होंगे। 
विज्ञापन


कोर्ट से मोहलत मिलते ही सीआईडी बाबा को पूछताछ के लिए सोलन स्थित कार्यालय ले गई, जहां शिमला से आए अधिकारियों ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक सवाल-जवाब किए। 

अनुयायी बोले, बाबा की हालत नाजुक

बाबा अमरदेव को लेकर शुक्रवार को सीआईडी रामलोक मंदिर जाएगी। यहां उस समय हुए हादसे के संबंध में दोबारा से पड़ताल की जाएगी। वीरवार सुबह ठीक 9:55 बजे गाड़ी से बाबा अमर देव कोर्ट पहुंचे। 

बाबा के एक अनुयायी ने उन्हें गोद में उठाकर कोर्ट परिसर तक पहुंचाया। बाबा ने सिर पर पट्टी बांध रखी थी। उनके अनुयायियों ने बताया कि बाबा की हालत नाजुक है और वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं, जिसकी वजह से उन्हें हर समय सहारे की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि रामलोक मंदिर निर्माण के दौरान बाबा व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एक स्थानीय महिला व बाबा के बीच मारपीट की बात सामने आई, जिसके बाद यह मामला जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया। 

आईजी जे हैदर जैदी ने बताया कि बाबा से आगामी दो दिन तक पूछताछ की जाएगी। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर कोर्ट के सुपुर्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें