फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए फाइनल: मेरिट में फिर चमकी 'बेटियां'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में शिमला के सेंट बीड्स कालेज ने दबदबा कायम कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज की छात्रा आस्था बढालिया ने 1000 में से 844 यानि 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी कालेज की छात्रा गरिमा सेन ने 84 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

बीए की इस मेरिट सूची में गर्वमेंट कालेज अंब की छात्रा दीक्षा और दौलतपुर चौक कालेज की छात्रा अंजलि जरयाल ने 82.7 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

टॉप टेन में छाईं लड़कियां

हमीरपुर कालेज की छात्रा मीनू मिन्हास और सेंट बीड्स कालेज की छात्रा निलांशी भटनागर ने 81.9 फीसदी अंक अर्जित कर सयुक्‍त रूप से चौथा स्‍थान हासिल किया है।

वहीं, जिला शिमला के सीमा कालेज की छात्रा कृतिका ने 81.7 फीसदी अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मेरिट सूची में सेंट बीडस कालेज की छात्रा अक्षिता शर्मा ने 81.2 फीसदी अंक के साथ छठा नंबर हासिल किया।

पंडित एआरएसडी कालेज बरोह की शिलाखा ने 80.4 फीसदी अंक लेकर सातवां, करसोग कालेज की रजनी कुमारी ने 79.9 फीसदी अंक के साथ आठवां, संजौली कालेज के छात्र अखिल पीरटा ने 79.8 फीसदी अंक के साथ मेरिट में नौंवां स्थान पाया है।

वहीं, झंडूता कालेज की चांदनी देवी और मंडी डिग्री कालेज के छात्र आशीष ने 79.6 फीसदी अंक लेकर मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ये रही मेरिट लिस्ट

रैंक------------स्टूडेंट का नाम-------कालेज--------प्राप्तांक
1-------------आस्था बढालिया----------सेंट बीड्स--------84.4
2-------------गरिमा सेन---------------सेंट बीड्स--------84
3-------------दीक्षा शर्मा---------------अंब कालेज--------82.7
3-------------अंजली जरयाल---------दौलतपुर चौक कॉलेज--82.7
4-------------मीनू मिन्हास------------हमीरपुर कालेज -----81.9
4-------------नीलाक्षी भटनागर---------सेंट बीड्स----------81.9
5-------------कृतिका----------------सीमा कालेज----------81.7
6-------------अक्षिता शर्मा------------सेंट बीड्स------------81.2
7-------------शिलाखा---------------एआरएसडी कालेज----80.4
8-------------रजनी कुमारी-----------करसोग कालेज------79.9
9-------------अखिल पीरटा----------संजौली कालेज--------79.8
10------------चांदनी देवी------------झंडूता कालेज---------76.6
10------------आशीश---------------मंडी कालेज-------------79.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें