फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर गिरा हिमखंड, सड़क मार्ग अवरुद्ध

Wed, 11 Mar 2020 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर लक्कड़मंडी के पास हिमखंड गिरने से मार्ग वाहनों की आवाजाही ढाई घंटे तक बाधित रही। गनीमत रही कि पहाड़ी से जिस समय सड़क पर हिमखंड गिरा, उस समय सड़क पर कोई भी वाहन मौजूद नहीं था। अन्यथा हिमखंड की चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


सड़क पर बर्फ का पहाड़ बनने से वाहनों के पहिये जाम हो गए। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पर्यटक रास्ता बंद होने की वजह से परेशान दिखे। कई पर्यटक हिमखंड के साथ आई बर्फ पर खड़े होकर फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही लोनिवि जेसीबी मशीन को बर्फ हटाने के लिए भेजा। इसके बाद बर्फ को सड़क से हटाया गया।

हिमखंड सुबह दस बजे के समय गिरा और साढ़े बारह बजे मार्ग बहाल हो पाया। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर हिमखंड से मार्ग बाधित हुआ था। इसे विभाग की मशीन लगाकर खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें