फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: हिमस्खलन की चपेट में आया वाहन, बाल-बाल बचे सैलानी, मनाली-दारचा मार्ग तीन घंटे रहा बंद

Tue, 22 Mar 2022 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू

सार

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर धुंधी के समीप मंगलवार दोपहर हिमस्खलन से एक पर्यटक वाहन दब गया। इस घटना से मनाली-दारचा नेशनल हाईवे लगभग तीन घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा।
 
विज्ञापन
धुंधी पुल के पास हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-दारचा नेशनल हाईवे तीन पर अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर धुंधी के समीप मंगलवार दोपहर हिमस्खलन से एक पर्यटक वाहन दब गया। बीआरओ की टीम ने तुरंत बर्फ हटाकर सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल दिया। वाहन में पांच लोग सवार थे। इस घटना से मनाली-दारचा नेशनल हाईवे लगभग तीन घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। धुंधी के समीप हिमस्खलन से नेशनल हाईवे पर बर्फ के ढेर लग गए।

विज्ञापन


अटल टनल भी पूरी तरह से बंद रही। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि गाड़ी अटल टनल से मनाली की तरफ आ रही थी। धुंधी के समीप यह घटना हुई। हिमस्खलन से गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने टनल की तरफ आवाजाही करने वाले लोगों और सैलानियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। कहा कि मौसम खुलने के बाद पहाड़ों से हिमस्खलन गिरने का क्रम बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें