फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आसान नहीं होगा ड्राइविंग लाइसेंस बनाना, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 12 Jun 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना आसान नहीं होगा। सरकार ने लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया जटिल कर दी है। प्रदेश के सभी जिलों में स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनेंगे। गाड़ी ट्रैक से बाहर गई तो व्यक्ति फेल माना जाएगा।

विज्ञापन


इनमें सीसीटीवी कैमरे, गाड़ी और ट्रैक में सेंसर लगे होंगे। अगर व्यक्ति की गाड़ी ट्रैक से बाहर जाती है तो व्यक्ति फेल माना जाएगा। व्यक्ति को इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी।

बढ़ते हादसों के चलते यह फैसला लिया गया है। रोड सेफ्टी को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ट्रैक बनाए जाने के लिए अगले महीने टेंडर आमंत्रित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में रोड सेफ्टी को संस्कृति बनाने के रूप में अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को रोड सेफ्टी की सही जानकारी प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आगामी 15 जुलाई तक इसका शुभारंभ कराया जाएगा।

71 ब्लैक स्पॉट काे ठीक किया

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पुलिस, हिमाचल पथ परिवहन निगम, हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अन्य अधोसंरचना विकास निगम और अन्य हितधारक विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से चिन्हित 90 ब्लैक स्पॉट में से 71 को लोक निर्माण विभाग ने ठीक कर दिया है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी 169 दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की है। जीवीके ईएमआरआई (आपातकाल प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान) ने भी राज्य में 505 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इनमें से लोक निर्माण विभाग की ओर से 200 में सुधार कर लिए गया है।
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं के ये कारण

सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में लापरवाही से वाहन चलाना, तेज रफ्तार, नशे में गाड़ी चलाना, फिसलन भरी एवं असमतल सड़क सतह, वाहनों में खराबी, खराब मौसम, बाहरी मोड़ों पर पैरापिट्स का न होना आदि शामिल हैं। वर्ष 2019 में 93.61 प्रतिशत दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण हुई हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार खाची, एसीएस आरडी धीमान, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, प्रधान सचिव परिवहन जेएम पठानिया, परिवहन निगम एमडी संदीप भट्टनागर, लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता आरके वर्मा के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें