फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News:आस्ट्रेलिया के नागरिक की कुल्लू में लापता होने की आशंका, उच्चायोग ने पुलिस को ईमेल कर किया सूचित

Mon, 02 Oct 2023 09:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश के जिला कुल्लू में आस्ट्रेलिया के नागरिक के लापता होने की आशंका है। इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग नई दिल्ली ने कुल्लू पुलिस को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया है। 
विज्ञापन
कुल्लू शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आस्ट्रेलिया के नागरिक के लापता होने की आशंका है। इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग नई दिल्ली ने कुल्लू पुलिस को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया है। लापता आस्ट्रेलियाई नागरिक जॉन रॉयस्टन ले मूनियर का आखिरी बार संपर्क अपने दोस्त से दो जुलाई, 2023 को भुंतर से हुआ था। जब उसने ऑस्ट्रेलिया में अपने दोस्त को कहा था कि वह अगले दिन पिन पार्वती पास पर ट्रैकिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। उसके बाद उसका कोई पता नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने आस्ट्रेलिया के नागरिक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र जारी किए हैं। इसमें होटल/क्षेत्र में उसकी उपस्थिति के संबंध में सी-फॉर्म की जांच करने को कहा गया है। पार्वती घाटी और मनाली क्षेत्रों की यात्रा, ट्रैकिंग, बचाव एजेंसियों, गाइडों से उपरोक्त विदेशी नागरिक के किसी भी ठिकाने के बारे में पूछताछ करने भी कहा गया है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस स्टेशनों विशेषकर भुंतर, कुल्लू, पतलीकूहल और मनाली में भी टीम का गठन किया जा सकता है। विदेशी नागरिक के ठिकाने का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें