फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल धर्मशाला पहुंचेगी टीम ऑस्ट्रेलिया, दो सत्रों में होगा अभ्यास

Mon, 20 Mar 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विश्व के खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार इंटरनेशनल स्टेडियम धर्मशाला में होने जा रहे पहले टेस्ट मैच के रोमांच को बस चार दिन बाकी हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के चौथे मैच के लिए मंगलवार को मेहमान टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी। ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन


की टीम स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में धर्मशाला पहुंचेगी। वहीं बुधवार को मेजबान टीम भी यहां पहुंच जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अब तक वन-डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच खेले जा चुके हैं। पहली बार धर्मशाला मैदान में टेस्ट मैच खेला जाएगा।


ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 मार्च को गगल एयरपोर्ट से वाया शिला चौक होते हुए सड़क मार्ग से धर्मशाला द होटल पवेलियन पहुंचेगी। इसके बाद भारत की टीम 22 को धर्मशाला आएगी। मैच से पहले 23 और 24 मार्च को दोनों टीमें सुबह और सायं के दो सत्रों में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन


धर्मशाला मैदान का टेस्ट मैच से होगा टेस्ट
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए जितना महत्वपूर्ण रहेगा, उतना ही एचपीसीए के लिए भी है। क्योंकि धर्मशाला स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा। इस मैच के बहाने धर्मशाला की पिच का टेस्ट होगा।

धर्मशाला स्टेडियम कर चुका इन मैचों की मेजबानी
अप्रैल 2005 में भारत और पाकिस्तान का अभ्यास मैच, मार्च 2012 में विजय हजारे ट्राफी का फाइनल, 2010, 2011, 2012 और 2013 में आईपीएल मैच, 27 जनवरी 2013 को इंग्लैंड और भारत, 16 अक्तूबर 2016 को भारत और न्यूजीलैंड का वन-डे मैच, जबकि 2 अक्तूबर 2015 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां पहला टी-20 मैच हुआ। इसके बाद 18 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्वकप का मैच हुआ। 

इंद्रूनाग की शरण में पहुंची एचपीसीए
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए इंद्रूनाग की शरण में पहुंची। मैच के बीच में धर्मशाला में मौसम साफ रखने की मुराद लेकर एचपीसीए ने रविवार को भगवान इंद्रूनाग से आशीर्वाद लिया। इस दौरान एचपीसीए के प्रशासनिक महाप्रबंधक कर्नल एचएस मन्हास और एचपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। कन्या पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें