फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा से मिले यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के सांसद बोले- तिब्बत की स्वायत्तता को देते रहेंगे सहयोग

Sat, 28 Apr 2018 07:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैकलोडगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोप के एस्टोनिया की महिला सांसद योकोलेंडर, ऑस्ट्रेलिया के सांसद माइकल डेनबी और स्वीडन के एक अन्य सांसद ने मैकलोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

विज्ञापन


विदेशी सांसदों ने कहा कि तिब्बती की स्वायत्तता को लेकर धर्मगुरु का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा। इसके लिए वे तिब्बतियों को सहयोग देते रहेंगे।

मैकलोडगंज पहुंचे सांसदों ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद लिया। योकोलेंडर, माइकल डेनबी ने धर्मगुरु दलाईलामा से हुई मुलाकात के दौरान कहा कि तिब्बत से बाहर रहकर भी तिब्बतियों ने अपनी संस्कृति को मजबूत रखा है।

उन्होंने कहा कि यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित अन्य देशों में काम कर रहे एक लाख तीस हजार तिब्बती अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। धर्मगुरु दलाईलामा जैसे सकारात्मक छवि वाले व्यक्तित्व के रहते तिब्बत को स्वायत्तता मिलकर रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वायत्तता के लिए शांति एवं अहिंसात्मक रवैये से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे तिब्बतियों का सपना पूरा करने में उनका सहयोग जारी रहेगा। विदेशी सांसदों ने निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें