आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से बुधवार से फिंगास्क स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर में नाड़ी परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है।
संस्था की प्रदेश मीडिया समन्वयक तृप्ता शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले नाड़ी परीक्षण शिविर में डॉ. रुचि संघाईक रोगियों की स्वास्थ्य जांच करेगी।
इसके अलावा 11 से 14 अप्रैल तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय डीएसएन कोर्स आयोजित किया जाएगा।
इस कोर्स में प्रदेश भर से करीब 200 प्रतिभागी भाग लेंगे। शिविर में प्रतिभागियों को पद्म साधना सिखाई जाएगी।