फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले कांग्रेसी मंत्री के नाम से विवादित ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

Mon, 11 Sep 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक मंत्री के नाम से एक विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कथित मंत्री किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बातचीत में मंत्री से बात करने वाला शख्स भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। अभद्र भाषा के बावजूद मंत्री इस शख्स को आराम से सुन रहे हैं। समझा जा रहा है कि यह शख्स मंत्री का ही कोई करीबी है। 

हालांकि मंत्री ने 2 मिनट 42 सैकेंड के वीडियो में कोई विवादित बातचीत नहीं की है।ऑडियो क्लिप में मंत्री के फोन को महिला उठाती है। मंत्री उससे किसी हनी नाम के व्यक्ति के बारे में पूछते हैं, तो महिला उसी को फोन थमा देती है। 
विज्ञापन


इसके बाद बातचीत करने यह वाला शख्स कांग्रेस के एक मंत्री से उनके मतभेदों का हवाला देकर कहता है ‘हमीरपुर डाकुओं की मंडली है, आप ने ही इस मंडली को तोड़ा है।  मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को दिल का काला आदमी कहता है। वह मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी करता है। उनके करीबी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को दलाल कहकर विपक्ष के साथ साठगांठ का आरोप भी लगा रहा है। 

इस पूरे वार्तालाप में मंत्री की ओर से किसी नेता के खिलाफ कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होती। वे बस इस शख्स की बातों पर हां में हां मिलाते सुनाई देते हैं। उधर, क्लिप के वार्तालाम में कथित रूप से शामिल मंत्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी क्लिप की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके मतभेद पैदा करने की साजिश मालूम होती है। वह क्लिप जारी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें