फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की वित्तीय मदद से सोलन सब्जी मंडी के पास बनेंगे ऑक्शन यार्ड

Sun, 23 May 2021 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जापान की वित्तीय मदद से फल ऑक्शन यार्ड बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार जापान की एजेंसी से सात करोड़ की मदद लेकर सोलन सब्जी मंडी से कुछ ही दूरी पर सेब सीजन के लिए ऑक्शन यार्ड तैयार कर रही है।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की वित्तीय मदद से सोलन सब्जी मंडी के पास बागवानों और लदानियों की सुविधा के लिए फल ऑक्शन यार्ड बनेंगे। सरकार प्रदेश की एक परामर्शदाता कंपनी की मदद से प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का कार्य भी सौंप दिया है। 

विज्ञापन


राज्य के कई लदानी सेब सीजन में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेब और अन्य फलों की खरीद के लिए जाने से गुरेज करते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से सेब सीजन में फलों की खरीद के लिए अधिकांश लदानी परवाणू या सोलन तक ही ट्रकों को लेकर आते हैं। यहीं से सेब खरीदकर लौटते हैं। ऐसे हजारों लदानी के आने से सोलन में ट्रकों की भीड़ लगी रहती है और रास्तों में जाम की समस्या भी रहती है। 

इन सब पहलुओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जापान की एजेंसी से सात करोड़ की मदद लेकर सोलन सब्जी मंडी से कुछ ही दूरी पर सेब सीजन के लिए ऑक्शन यार्ड तैयार कर रही है। जमीन को कैसे ठीक किया जाना है और वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था कैसे होगी, इसे लेकर सरकार के पास जानकारी दे दी गई है। अब दूसरे चरण में डीपीआर बनाने का काम परामर्शदाता कंपनी को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि जापान की एजेंसी की मदद से सोलन सब्जी मंडी के पास फेब्रिकेटिड ऑक्शन यार्ड तैयार करने को डीपीआर का काम दे दिया है। जैसे ही यह तैयार होगी तो प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें