फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ खनन पट्टे नीलाम करेगी सरकार, हर साल सौ करोड़ आमदनी

Thu, 26 Sep 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सौ साइटों के खनन पट्टे नवंबर में नीलाम करेगी। ये खनन पट्टे जिला सिरमौर, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में नीलाम किए जाएंगे। अब तक तक तीन सौ खनन पट्टे नीलाम किए जा चुके हैं। खनन पट्टे नीलाम करने से हर साल तीन सौ करोड़ का राजस्व सरकारी खजाने में जा रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति से पंचायतों की एनओसी न मिलने से खनन पट्टों की नीलामी लटकी है।

विज्ञापन


छह जिलों में सरकार करीब सौ साइटों को खनन पट्टों की नीलामी नवंबर में करने वाली है। इससे हर साल करीब सौ करोड़ का राजस्व सरकार जुटाएगी। वैसे सरकार ने जनजातीय जिले किन्नौर और  लाहौल-स्पीति में भी जरूरत के अनुसार पांच- पांच साइटों का चयन कर लिया है।

इन दोनों जिलों में सरकार चाहते हुए भी खनन के लिए साइटों की नीलामी नहीं कर पा रही है। इन दोनों जिलों में साइटों की नीलामी करने से पहले क्षेत्र की पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। पंचायतों से एनओसी न मिलने के कारण दोनों जिलों में अभी तक कोई साइट नीलाम नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


स्टेट जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने बताया कि छह जिलों में सौ साइटों की नीलामी नवंबर में की जानी है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी साइटें खनन पट्टे के लिए नीलाम करनी हैं लेकिन वहां पर स्थानीय पंचायतों से अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने के लिए नीलामी नहीं हो पाएगी। खनन से सरकार को अभी तीन सौ करोड़ सालाना राजस्व मिल रहा है। सौ साइटों की नीलामी होने के बाद यह राजस्व बढ़कर चार सौ करोड़ पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें