अगर समय पर सही मार्गदर्शन और मंच मिले तो सपनों को पंख लगते देर नहीं लगती। शिमला की दो छात्राओं ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2022 प्राप्त कर नाम रोशन किया है। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की 12वीं के विज्ञान संकाय की छात्रा टीना और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला की दसवीं कक्षा की अंजलि ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। दाेनों छात्राएं मध्यम परिवार से संबंध रखने के बावजूद भी इस मुकाम पर पहुंचीं और दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से सम्मानित पाकर खुश हैं। टीना के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। अंजलि के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। अभी भी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 20 िसतंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
लक्ष्य हासिल करने को अभी से मेहनत शुरू
छात्रवृत्ति पाने वाली छात्रा टीना ने बताया कि अमर उजाला ने उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जो उन्हें पूरी जिंदगी में काम आएगा। टीना ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने के बाद जब केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में सम्मानित किया, तो बहुत खुशी हुई। कभी सोचा नहीं था कि इतने बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। टीना ने कहा कि छात्रवृत्ति से मिलने वाली राशि को अपनी पढ़ाई में प्रयोग करूंगी। उसका अपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। इस सपने को पूरा करने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करेंगी।
अधिकारी बनना चाहती हैं अंजलि
अंजलि ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना खासकर छात्राओं के लिए लाभदायक है। इससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है। छात्रवृत्ति से मिलने वाली राशि से बहुत मदद हुई है। वहीं अमर उजाला की मदद से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलने का मौका मिला। कहा िक उसका सपना सिविल सर्वेंट बनकर लोगों की सेवा करना है।