शिमला पोर्टमोर परीक्षा केंद्र का सेंटर कोड एक, जबकि सिटी कोड 18 है। धर्मशाला केंद्र का सेंटर कोड एक और सिटी कोड 16 जबकि चंबा परीक्षा केंद्र सेंटर कोड एक और सिटी कोड 14 रहेगा।
जिन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में कोई तकनीकी दिक्कत है वे अपना कोई प्रामाणिक फोटो आईडी कार्ड लेकर आएं और उसे दिखाकर परीक्षा दें। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 18 नवंबर को मंडी और सिरमौर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
मंडी से 213 जबकि सिरमौर जिले से 26 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सिरमौर में जिला मुख्यालय के एवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंडी जिले में बस स्टैंड के नजदीक स्थिति आईटीआई मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।