फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 20 नवंबर को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Wed, 16 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 हिमाचल के चार केंद्रों में 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिमला, धर्मशाला, नाहन और चंबा केंद्र में यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए इस बार हिमाचल से 418 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पोर्टमोर कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला, डिग्री कॉलेज धर्मशाला, राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन और सेंट स्टीफन स्कूल चंबा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षार्थियों को अगर किसी भी प्रकार की समस्या या शंका हो तो वे अमर उजाला के नोएडा कार्यालय फोन नंबर (0120)- 4649136 एवं (0120)- 4694138 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं जो इस समय 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो गलत है तो परेशान न हों
कई अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि अभ्यर्थी ने फोटो की जगह मार्कशीट लगा दी है या अन्य दस्तावेज की फोटो लगा दी है। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर परीक्षा देने वाले विद्यार्थी से एक कक्षा कम होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें