फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में 230 अभ्यर्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 20 Oct 2019 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को शिमला समेत 18 शहरों के 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई। राजधानी शिमला के पोर्टमोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (छात्रा) में परीक्षा हुई। इसमें शिमला जिला सहित, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा के धर्मशाला, किन्नौर सहित आसपास के जिलों से आए 230 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी।

विज्ञापन


नौवीं और दसवीं कक्षा में 117 व 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए हुई परीक्षा में 113 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए सुबह दस बजे ही दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ स्कूल परिसर में जुट गए थे। 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक 90 मिनट की इस परीक्षा में कक्षा के आधार पर प्रश्न पत्र सेट किए गए थे। परीक्षार्थियों से कुल सौ प्रश्न पूछे गए थे। इन्हें छात्र छात्राओं ने तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें