फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गति सीमा पार की तो ऑनलाइन कटेगा चालान, आईटीएमएस स्थापित

Fri, 22 Dec 2023 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

अब ऑनलाइन ही वाहनों के चालान कटेंगे। पुलिस ने चार जगहों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) स्थापित कर दिया है। 
विज्ञापन
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आईटीएमएस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले अब सावधान हो जाएं। अब ऑनलाइन ही वाहनों के चालान कटेंगे। पुलिस ने चार जगहों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) स्थापित कर दिया है। फोरलेन पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तय की गई है। लेकिन वाहन इससे अधिक रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। फोरलेन पर तय गति का पालन कराने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू की है। टनल नंबर-1 कैंचीमोड़, मंडी भराड़ी चौक , औहर और टनल चार टीहरा के पास आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों में ओवर स्पीड वाले वाहन कैद हो जाएंगे। कैमरे रात में भी काम करेंगे। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इस कैमरों की मॉनिटरिंग होगी। बाद में फोरलेन पर बनने वाले थाना से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा फोरलेन पर ओवर स्पीड वाहनों के मेन्यूल चालान भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिसंबर में ही पुलिस ने 147 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस के मुताबिक इन दिनों झील के किनारे के किनारे से होकर गुजरने वाले फोरलेन पर दिनों धुंध छाई रहती है। ऊपर से वाहनों चालक भी ओवर स्पीड में चल रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों को कम करने के लिए तय गति का पालन आवश्यक है। इसी के लिए आईटीएमएस स्थापित किए गए हैं। साथ ही विशेष अभियान चला कर मेन्यूल चालान भी किए जा रहे हैं।

फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक रहती है जो दुर्घटना की वजह बन रही है। एक समय में जब लोगों को यह जानकारी लग जाएगी कि अधिक रफ्तार से चलने पर चालान की कार्रवाई की जाती है, तब वाहन चालकों में काफी सुधार आ जाएगा। फोरलेन पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार निर्धारित की है। इससे अधिक पर चलने वाले वाहनों का ऑनलाइन किया जाएगा।-मदन धीमान, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन



फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
 किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुबह के समय ऋषिकेश के पास एक तेज रफ्तार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक कार सुंदरनगर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब कार ऋषिकेश के पास पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। पहले कार फोरलेन पर लगे डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पहाड़ी से टकरा कर रुक गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय साथ वाली लेन में कोई वाहन नहीं था और न ही कोई पैदल वहां से गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था। हादसे में चालक को चोट नहीं आई है, लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इसे लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें