फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने की आत्महत्या की कोशिश, जिंदा जल गई 14 माह की मासूम

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की आत्महत्या की कोशिश में 14 महीने की बच्ची जिंदा जल गई। यह दर्दनाक घटना रविवार को धर्मशाला के नजदीक गमरू गांव की है। घर की कलह से तंग महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली और फंदे पर झूलने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान वह बेहोश हो गई और दो मंजिला घर में आग फैल गई। इसी बीच गैस सिलेंडर में धमाका हो गया जिससे कमरे में सो रही 14 महीने की बच्ची जिंदा जल गई। बुरी तरह झुलसी महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया है। 

इस घटना में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे धर्मशाला के निकट पालमपुर के मनियाड़ा निवासी मीना देवी के दोमंजिला घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पर केरोसिन छिकड़कर आग लगाने के बाद फंदे पर झूलने की कोशिश कर रही थी महिला

मीना देवी ने यह मकान किराए पर दिया है। यहां मजदूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के 10 परिवार रहते हैं। मकान की ऊपरी मंजिल में छत्तीसगढ़ निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी पत्नी, 2 बेटों, 2 बहुओं और तीन पोते-पोतियों के साथ रहते हैं।

इनकी एक बहू भुवनेश्वरी देवी ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार सुबह करीब 11 बजे खुद को आग लगा ली और फिर रस्सी से फंदा लगाने का प्रयास करने लगी।

घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और धर्मशाला थाना की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

धर्मशाला फायर स्टेशन के शिफ्ट प्रभारी नितिन धीमान फायरमैन रणजीत सिंह, गृह रक्षक कुलवीर, विपन कुमार व चालक होशियार ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि बच्ची के शव का सोमवार को धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें