सेंट एडवर्ड स्कूल में सोमवार को चार दिवसीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में ऑकलैंड स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य जॉन वास्को ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मीट का आगाज करवाया।
पहले दिन 1500 और 1800 मीटर दौड़, लांग जंप आयोजित की गई। चार दिन चलने वाली एथलेटिक मीट में 100 , 200, 400, 1500 और 1800 मीटर दौड़ के अलावा लांग जंप, हाई जंप, शार्ट पुट, ट्रिपल जंप और डिस्कस थ्रो खेलें आयोजित की जाएंगी।
सोमवार को आयोजित 1500 और 1800 मीटर दौड़ के ओ डिवीजन में राहुल मेहता प्रथम, सर्वेश द्वितीय और ओजस तीसरे स्थान पर रहे।
ए डिवीजन में स्वप्निल प्रथम, अक्षय द्वितीय और स्नेहिल तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में एफ डिवीजन के तन्मय कंवर प्रथम, आर्यन झीना द्वितीय और रेहान ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में ई डिवीजन के आर्यन धर्मा प्रथम, अरिश ठाकुर द्वितीय व आयूष वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।