फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी अटल टनल रोहतांग, चौथे राउंड में हिमाचल की झांकी बाहर

Fri, 25 Dec 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग की झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांगऔर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाने वाली झांकी नहीं दिखेगी। मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की झांकी बाहर होने से प्रदेश के लोगों को मायूस होना पड़ेगा। पिछली बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल्लू दशहरा की झांकी को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शामिल किया था। इससे पहले चार साल तक हिमाचल की झांकी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


इस बार भी हिमाचल की रोहतांग टनल का थ्री डी मॉडल और वीडियो तीन राउंड को पार करके चौथे राउंड में पहुंच गया था। चौथे राउंड के बाद इसे गणतंत्र दिवस में शामिल होना था, परंतु चौथा राउंड मायूस कर गया। माना जा रहा है कि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भी दिल्ली में कम भीड़ जुटाई जानी है। 
राज्य के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल की रोहतांग टनल की झांकी को रक्षा मंत्रालय ने चौथे राउंड में रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें