फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल श्रेष्ठ शहर योजना: बेहतर काम करने वाली नगर परिषदों और नगर पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 20 Jul 2022 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को मनाली में यह समारोह होगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद और नगर पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली नगर परिषद और नगर पंचायतों को अटल श्रेष्ठ शहर योजना में राज्य सरकार पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है। 21 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और खेल संस्थान मनाली में राज्य स्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। नगर परिषद मनाली समारोह को सफल बनाने में जुटी है। खास यह है कि इस समारोह में राज्य भर की 61 नगर परिषद, नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगमों के अध्यक्ष और सचिव भाग लेंगे। 

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में आय के साधन बढ़ाकर विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए नगर परिषदों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार ने अटल श्रेष्ठ शहर योजना शुरू की है। योजना में एक करोड़ रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार का प्रावधान है। यह धनराशि शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी की जाएगी। शहरी विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान अपने शहर में बेहतरीन कार्य करने वाली नगर परिषद या नगर पंचायत को यह पुरस्कार मिलेगा। अगले वर्ष से नगर निगमों का भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था बेहतरीन करने, पार्क और पार्किंगों का निर्माण करने, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कदम उठाने, आय के साधन बढ़ाकर शहर का विकास करने की दिशा में कार्य करने सहित कई मापदंडों में खरी उतरने वाले शहर को यह पुरस्कार दिया जाएगा। शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को मनाली में यह समारोह होगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद और नगर पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें