अटल के गांव में क्या-क्या सुविधाएं होंगी, इसको लेकर जिला प्रशासन ने 10 फरवरी को यहां विशेष ग्रामसभा रखी है। इस ग्रामसभा में गांव में दी जाने वाली तमाम सुविधाओं से ग्रामीणों को अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद पहले चरण का काम शुरू होगा।
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहाली वाजपेयी के गांव प्रीणी को देश का पहला आईटी सक्षम स्मार्ट ईको टूरिस्ट विलेज बनाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर जो भी सुविधाएं हैं, वे ग्रामीणों के लिए भी दी जाएंगी। इसमें प्रदेश सरकार अलग से सहयोग देगी।
- सभी वर्गों का समावेशी विकास
- दीर्घकालिक पर्यटन को बढ़ावा
- अटल के विचारों और जय विज्ञान के माध्यम से गांव का सामाजिक विकास
- स्थानीय आवश्यकताओं के लिए वैश्विक साधन
- बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी
- साहसिक पर्यटन, स्मार्ट हेल्थकेयर
- सेंसर के साथ स्मार्ट डस्टबिन। गांव का अपना इंसीनेरेटर
- सौर लाइट और रूफ टॉप सोलर प्लांट
- गांव के सभी पशुओं में माइक्रो चिप लगेगी
- ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा