फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: प्रश्न पूछे थे 150, ओएमआर शीट 100 अंकों की दी

Sun, 25 Jun 2023 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

150 प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन आंसर शीट (ओएमआर शीट) 100 प्रश्नों की दी थी। यूनिवर्सिटी के निर्देश पर परीक्षार्थियों को एक- एक अतिरिक्त शीट उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और बीएससी पैरा मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई गई। एचपीयू कैंपस में बनाए परीक्षा केंद्र में पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका देखकर परेशान हुए।

विज्ञापन


दोनों कोर्स में 150 प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन आंसर शीट (ओएमआर शीट) 100 प्रश्नों की दी थी। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ तक बात पहुंची तो सूचना अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को दी गई। परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रो. देवेंद्र शर्मा में माना कि प्रश्न तो 150 पूछे गए थे, लेकिन ओएमआर शीट 100 प्रश्नों की थी।

मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्देश पर परीक्षार्थियों को एक- एक अतिरिक्त शीट उपलब्ध करवाई गई। परीक्षार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से दोनों उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें