फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस: सीटों का अंतिम आवंटन आज, एचपी कोटे की 26 और ऑल इंडिया की छह सीटों के लिए होगी प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 25 Oct 2023 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीटों का अंतिम आवंटन होगा। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएएमएस के तीसरे राउंड में 32 सीटों का अस्थायी आवंटन किया गया है। इसमें एचपी कोटे की 26 और ऑल इंडिया कोटे की छह सीटें हैं। बुधवार को सीटों का अंतिम आवंटन किया जाएगा। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। बीएचएमएस की 75 सीटों को भरने के लिए राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग दिल्ली से अनुमति मिल गई है और काउंसलिंग जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन


ये सीटें सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भरी जाएंगी। आरक्षण की बात की जाए तो इसमें सामान्य अनारक्षित कोटे की 27, अनुसूचित जाति की 10, अनुसूचित जनजाति की पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग की तीन, एक्स सर्विसमैन की दो, चिल्ड्रन आफ डिफेंस पर्सन की दो, फ्रीडम फाइटर 2, पर्सन विद डिसेबिलिटी की तीन सीटें भरी जाएंगी।

ऑल इंडिया कोटे में सामान्य अनारक्षित में 6, अनुसूचित जाति की दो, अनुसूचित जनजाति की एक, अन्य पिछड़ा वर्ग की एक और पर्सन विद डिसेबिलिटी की एक सीट है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीटों का अंतिम आवंटन होगा। 
विज्ञापन


पुनर्गणना के लिए 26 तक आवेदन कर सकेंगे िवद्यार्थी
अटल मेडिकल विवि ने बीडीएस तीसरे साल के उन अभ्यर्थियों को वार्षिक परीक्षा में पुनर्गणना के लिए आवेदन करने का मौका दिया है, जो कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं। 26 अक्तूबर तक अपने आवेदन विवि के ऑनलाइन पोर्टल पर भरने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें